मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: मेरठ। आवास विकास परिषद की कार्रवाई के विरोध में दो सितंबर को प्रस्तावित मेरठ बंद को लेकर अब आंदोलन के भीतर ही उठापटक शुरू हो गई है। संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों की ओर से बंद से कदम पीछे खींचने के बाद व्यापारियों में तीखी प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। बंद के समर्थन से जुड़े संगठनों और उनके पदाधिकारियों पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

संघर्ष समिति की स्थिति वहीं, संघर्ष समिति ने साफ कर दिया है कि आंदोलन को कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा। समिति ने शहर के बाजारों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है और विभिन्न संगठनों से समर्थन जुटाया जा रहा है। संयुक्त व्यापार संघों की ओर से बंद को लेकर बदले रुख ने आंदोलनकारी व्यापारियों एवं इससे जुड़े लोगों को नाराज कर दिया है। आंदोलन के दौरान पहले बंद का समर्थन करने के बाद अब समर्...