मेरठ, जुलाई 31 -- Meerut News: मवाना थाना क्षेत्र के गांव सठला निवासी युवक ने गांव के ही दो लोगों पर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकीआरोपी की पहचान पीड़ित का कहना है कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं और लगातार उसे व उसके परिवार को डरा-धमका रहे हैं। पीड़ित जेसिन पुत्र नजरतुल्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई अब्दुल्ला कुवैत में व्यवसाय करते हैं। आरोप है कि गांव के ही सलमान उर्फ सोनू और बाबर पुत्रगण गर्जन्फर ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से उसके भाई से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। भाई द्वारा फोन काट देने के बाद आरोपी कई बार घर पहुंचकर भी रकम की मांग करने लगे और रुपये न देने पर जान से मा...