Meerut News: दो माह के लिए सलमान को किया जिला बदर
मेरठ, अक्टूबर 1 -- Meerut News: परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम आसिफाबाद निवासी सलमान पुत्र अली हसन को दो माह के लिए जनपद मेरठ से जिला बदर किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन मेरठ के न्यायालय द्वारा वाद उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 3/4 के तहत अभियुक्त सलमान को दो माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए गए थे। आदेश के अनुपालन में गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम आसिफाबाद में मुनादी कराकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.