Meerut News: दो मासूमों पर चढ़ा दी कार, छह साल की बच्ची गंभीर
मेरठ, अक्टूबर 11 -- Meerut News: थाना भावनपुर क्षेत्र स्थित शिवशक्ति विहार की गली में खेल रहे दो मासूम बच्चों पर एक व्यक्ति ने कार चढ़ा दी और 20 मीटर तक उन्हें घसीटता ले गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह कार रुकवाई और दोनों बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में छह वर्षीय माही की हालत गंभीर है, जबकि उसके साथ खेल रहा विवान भी चोटिल हुआ। शुक्रवार दोपहर हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। फुटेज वायरल होने और अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई। माही की मां वर्षा के अनुसार, उनकी बेटी एलकेजी में पढ़ती है। शुक्रवार दोपहर वह पड़ोस में रहने वाले यूकेजी के छात्र विवान के साथ गली में खेल रही थी। इसी दौरान एक चालक ने दोनों बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.