मेरठ, अक्टूबर 7 -- Meerut News: थाना सरूरपुर क्षेत्र के हर्रा-खिवाई मोड़ पर बुधवार देर शाम फैक्ट्री के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं उपचार के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। खिवाई निवासी हामिद पुत्र ओसाफ, 35 वर्षीय खुशी मोहम्मद पुत्र ताहिर और आसू पुत्र पद्दी मजदूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हर्रा-खिवाई मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर खेड़ी गांव निवासी उवैस पुत्र जाहिर और कादिर पुत्र गुलाम मोहम्मद सवार थे। दोनों परिवार में शादी के लिए कपड़े खरीदने बरनावा जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सरूरपुर में भर्ती क...