मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: पतियों की हत्या के दो चर्चित मामलों में अदालत से मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के बाद जिला जेल में बंद अन्य महिला आरोपितों की बेचैनी बढ़ने लगी है। पतियों की हत्या के मामलों में दोषी ठहराए जाने पर फांसी की सजा के फैसलों की चर्चा के बीच अब उन मामलों पर भी निगाहें टिक गई हैं, जिनकी सुनवाई अदालत में चल रही है। जिला जेल में मुस्कान और रविता समेत पांच महिलाएं पति की हत्या के मामलों में बंद हैं। इनमें कुछ मामलों में प्रेमियों के साथ मिलकर हत्या करने के आरोप हैं, जबकि एक महिला जमानत पर जेल से बाहर है। हालांकि, इन मामलों में अदालत का अंतिम फैसला आना बाकी है। इन मामलों में पुलिस की जांच, गवाहों के बयान और अदालत में होने वाली सुनवाई के आधार पर आगे का फैसला होगा। यह भी पढ़ें- Meerut News: सांप कांड में रविता और अमरदीप क...