Meerut News: दो दिन में हटाएं अतिक्रमण नहीं तो होगी कार्रवाई
मेरठ, सितम्बर 1 -- Meerut News: शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को तेजगढ़ी से गांधी आश्रम चौराहे तक नगर निगम की ओर से मुनादी कराकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को दो दिन के भीतर हटाने की चेतावनी दी गई है। निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की टीम ने क्षेत्र में मुनादी कराकर दुकानदारों और अन्य लोगों से सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि दो दिन बाद अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। प्रभारी सम्पत्ति अधिकारी भोलानाथ गौतम ने बताया कि सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होने के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले मुनादी के माध्यम से लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.