Meerut News: दो अभियुक्त दो माह के लिए जिला बदर
मेरठ, सितम्बर 8 -- Meerut News: मंगलवार को मुंडाली थानाध्यक्ष देवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त कपिल तोमर पुत्र जितेन्द्र निवासी मुंडाली तथा कामिल पुत्र मुकीम निवासी मुंडाली जोकि अपराधिक प्रवृति के व्यक्ति है जिसमें कपिल तोमर पर दुराचार के मामले में आरोपित है। वहीं कामिल हिस्ट्रीशीटर है। ये दोनों आरोपी क्षेत्र में अपनी अपराधिक पृष्टभूमि के बल पर खौफ का माहौल पैदा कर रहे थे। इसलिए क्षेत्र में शांति व्यवस्था और जन सुरक्षा के मद्देनजर दोनों को गुंडा एक्ट के तहत अपर जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को दो माह के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया गया। वहीं पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में मुनादी कराकर आम जनता को इसकी जानकारी दी और दोनो अभियुक्तो को मेरठ जिले की सीमा के बाहर छोड दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.