मेरठ, अक्टूबर 18 -- Meerut News: महाभारत कालीन ऐतिहासिक और पौराणिक नगरी हस्तिनापुर के विकास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने, पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने हस्तिनापुर में 1.08 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक हेलीपैड के निर्माण को मंजूरी दी है। शासन की मंजूरी के साथ ही इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए पीडब्लूडी की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है। अगले 10 महीनों में हस्तिनापुर में हैलीपैड निर्माण का लक्ष्य है। शासन की नजर में महाभारतकालीन ​हस्तिनापुर का धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत विशिष्ट महत्व है। यह पवित्र नगरी जैन, हिंदू और सिख तीनों प्रमुख धर्मों की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। यहां जैन धर्म के प्राचीन और भव्य मंदिर, हिंदू धर...