Meerut News: देवी मंदिर बस स्टैंड से 1.38 लाख के मोबाइल लेकर संदिग्ध फरार
मेरठ, जुलाई 4 -- Meerut News: देवी मंदिर बस स्टैंड के पास लाखों रुपये कीमत के मोबाइल फोन से भरी पेटी संदिग्ध युवक लेकर फरार हो गया। टेक्नो कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर ने बस कंडक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मेरठ के राधा गार्डन गंगानगर निवासी शिवा गुप्ता ने बताया कि वह टेक्नो कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं और उनका कार्यालय सदर गंज बाजार कैंट में है। उनके अनुसार शुक्रवार को उन्होंने छह मोबाइल फोन एक पेटी में पैक कर सरधना आने वाली बस के कंडक्टर मोहम्मद रईस को सौंपे थे। कंडक्टर को निर्देश दिए गए थे कि वह पेटी सरधना में तय व्यक्ति को ही सौंपे।आरोप है कि देवी मंदिर बस स्टैंड के पास कंडक्टर ने पेटी किसी अन्य व्यक्ति को दे दी, जो उसे लेकर मौके से फरार हो गया। डिस्ट्रीब्यूटर के अनुसार पेटी में रखे मोबाइलों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.