मेरठ, अगस्त 19 -- Meerut News: देवी मंदिर के निकट बुधवार को जाम लगने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को करीब दो घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर अतिक्रमण, वाहनों के गलत दिशा में खड़े होने और ई-रिक्शाओं की बेतरतीब आवाजाही के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाकर लोगों को राहत दिलाई। बता दें कि जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। कई वाहन चालक जाम में फंसने के कारण काफी देर तक आगे नहीं बढ़ सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवी मंदिर के आसपास सड़क किनारे अतिक्रमण और बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहनों के कारण आए दिन यातायात प्रभावित होता है। ई-रिक्शा चालक भी सवारियां बैठाने और उतारने के...