मेरठ, अक्टूबर 14 -- Meerut News: मेरठ। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना के लिए शहर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शहर के औघड़नाथ मंदिर, सदर स्थित काली माता मंदिर, नौचंदी स्थित दुर्गा मंदिर, गोल मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने मां को पुष्प, नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित किया। मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ मां के जयकारे गूंजते रहे। यह भी पढ़ें- Meerut News: साहस,, धैर्य और मानसिक शांति का संदेश देती है मां चंद्रघंटा शाम को मंदिरों में महाआरती का आयोजन किया ...