Meerut News: देवी भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली
मेरठ, जुलाई 17 -- Meerut News: गुप्त नवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित वेदांत आश्रम में वेदांत सत्संग समिति द्वारा श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं व्यास पूजन के साथ हुआ। जिसे बीडी पांडे एवं बीना पांडे ने संपन्न कराया। भागवत कथा में महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती ने प्रवचन करते हुए कहा कि गुप्त नवरात्रि तप, साधना, स्वाध्याय, सत्संग और जप के लिए अत्यंत शुभ एवं फलदायी काल है। इस अवधि में किए गए आध्यात्मिक अनुष्ठानों का विशेष पुण्य प्राप्त होता है। देवी भागवत महापुराण में आद्यशक्ति के दिव्य गुणों, स्वरूप और चरित्रों का विस्तार से वर्णन किया गया है, जो भक्तों को धर्म, भक्ति और आत्मबोध की प्रेरणा देता है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.