Meerut News: दूध निकालकर सड़कों पर छोड़ रहे गाय, दो घायल मिलीं
मेरठ, सितम्बर 11 -- Meerut News: दूध निकालने के बाद गायों को सड़कों पर खुला छोड़ने का आरोप लगाते हुए गो रक्षा दल ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार शाम रेलवे रोड थाना क्षेत्र में बर्फखाने के पास दो गायें घायल अवस्था में मिलने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस को शिकायत दी। गो रक्षा दल की ओर से थाना रेलवे रोड पुलिस को दी गई तहरीर के बताया कि 10 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे बर्फखाने के पास दो गायें घायल हालत में पड़ी मिलीं। संगठन का आरोप है कि क्षेत्र में संचालित कुछ डेयरियों में गायों का दूध निकालने के बाद उन्हें सड़कों पर छोड़ दिया जाता है। सड़क पर खुले घूमने के दौरान ये गायें वाहनों की चपेट में आकर घायल हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.