Meerut News: दुस्साहस : महिला से चेन लूटी, मारा पीटा और घसीटा
मेरठ, अक्टूबर 9 -- Meerut News: नौचंदी क्षेत्र में गुरुवार शाम चेन लूटकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों ने महिला को मारपीट कर घसीट दिया। महिला ने बदमाशों का विरोध करते हुए शोर मचाया। खींचतान में चेन का एक हिस्सा महिला के गले में फंसा रह गया, जबकि बदमाश दूसरा हिस्सा लेकर भाग निकले। शोर सुनकर लोगों ने पीछा किया तो रंगोली मंडप के पास सड़क पर खुदे नाले के कारण बदमाश बाइक छोड़कर पैदल फरार हो गए। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। रतनकुंज निवासी चांदनी श्रीवास्तव गुरुवार शाम टहलने के लिए निकली थीं। वह हारमनी होटल के सामने से सेक्टर-6 स्कूल की ओर जा रही थी। फाइनेंस बैंक के पास पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसके गले से चेन खींचने की कोशिश की। अचानक हुई खींचतान में चांदनी बाइक सवारों के साथ सड़क पर गिर गई। इसके बावजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.