मेरठ, सितम्बर 2 -- Meerut News: खरखौदा थाना क्षेत्र में करीब 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म और निकाह कराने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने थाना खरखौदा में तहरीर देकर पति समेत 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार रात दिए गए तहरीर में किशोरी ने बताया कि वह बचपन से अपनी मां के साथ उलधन गांव में नाना के यहां रह रही है। आरोप है कि गांव निवासी इजराइल पीड़िता पर बुरी नजर रखता था। पीड़िता के अनुसार सात अक्टूबर 2025 को आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मां को होने पर आरोपी और उसके परिजनों ने सामाजिक बदनामी का हवाला देकर किशोरी का निकाह इजराइल से कराने को कहा। पीड़िता के अनुसार 17 अक्टूबर 2025 को उसका निकाह इजराइल से करा दिया गया। निकाह के बाद किशोरी अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि 22 अगस्त 2026 को घर में ब...