मेरठ, अगस्त 26 -- Meerut News: लालकुर्ती के पैठ बाजार स्थित कपड़े की दुकान में खरीदारी के बहाने पहुंची एक महिला पर तीन जोड़ी लेडीज सूट चोरी करने का आरोप लगा है। दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज में महिला को सामान चोरी करते देखा तो उसकी तलाश शुरू की। महिला बाजार में ही मिल गई। दुकानदार ने उसे चोरी के सामान के साथ पुलिस के सुपुर्द कर दिया। लालकुर्ती निवासी उमंग कौशल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पैठ बाजार में तारा एंटरप्राइजेज नाम से कपड़ों की दुकान है। बीते 25 अगस्त को करीब तीन बजे एक महिला कपड़े देखने के बहाने दुकान पर आई। आरोप है कि महिला ने तीन जोड़ी लेडीज सूट चोरी कर अपने बैग में रख लिए और दुकान से निकल गई। महिला के जाने के बाद दुकानदार को शक हुआ तो उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज में महिला तौर पर सूट चोरी करत...