Meerut News: दुकान से घी-रिफाइंड गायब, ठेकेदार गिरफ्तार
मेरठ, नवम्बर 2 -- Meerut News: मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित दुकान से सामान चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया चार पेटी अमूल घी और रिफाइंड के दो टीन बरामद किए हैं। दुकान से बार-बार सामान चोरी होने पर व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद जांच में सीसीटीवी फुटेज अहम कड़ी बनी। बताया कि मेडिकल थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी स्थित मेपेल हाइट निवासी राहुल अग्रवाल की वेस्टर्न कचहरी रोड पर दुकान है। राहुल के मुताबिक, काफी समय से दुकान से सामान चोरी हो रहा था। लगातार हो रही चोरी से परेशान होकर सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई। चोरी की घटनाओं में एक ठेकेदार की भूमिका होने की आशंका भी जताई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.