Meerut News: दुकान से आठ सीसीटीवी कैमरे गायब, युवती पर चोरी का आरोप
मेरठ, नवम्बर 7 -- Meerut News: खरखौदा कस्बे के पुराना पुस्तकालय मार्केट स्थित कैमरे की दुकान से आठ सीसीटीवी कैमरे गायब होने का मामला सामने आया है। दुकान स्वामी ने पास के गांव की एक युवती पर कैमरे ले जाने का आरोप लगाया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में युवती कथित तौर पर कैमरे स्कूटी की डिग्गी में रखते हुए दिखाई दे रही है। दुकान स्वामी ने फुटेज के आधार पर युवती के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने चोरी की घटना से इनकार करते हुए इसे दोनों पक्षों के बीच कैमरे लगाने को लेकर हुआ विवाद बताया है। जानकारी के अनुसार, पुराना पुस्तकालय मार्केट में अक्षय त्यागी पुत्र अरविंद त्यागी की कैमरे की दुकान है। दुकान स्वामी के मुताबिक, दुकान में रखे आठ सीसीटीवी कैमरे अचानक गायब हो गए। पहले उन्होंने अपने स्तर से कैमरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.