Meerut News: दुकान पर सामान लेने गए युवक पर ईट से हमला, मुकदमा दर्ज
मेरठ, जुलाई 22 -- Meerut News: रोहटा थाना क्षेत्र के पूठखास गांव में दुकान पर सामान लेने गए युवक पर दबंग ने ईंट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर शराबा सुनकर लोगों के आने पर हमलावर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पूठखास गांव निवासी जिशान पुत्र नूर मोहम्मद ने बताया कि वह मंगलवार रात दुकान पर सामान लेने गया था। दुकान पर ग्राहकों की भीड़ अधिक होने से वह बाहर खड़ा हो गया। इसी बीच गांव निवासी आकाश पुत्र शौराज पाल ने आकर गाली गलौज करने लगा। गाली देने का विरोध किया तो आरोपी ने ईंट से सिर पर हमला कर दिया। सिर में ईंट लगने से वह लहूलुहान हो गया। शोर शराबा सुनकर लोगों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं घायल का उपचार कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.