Meerut News: दुकानदार से मांगा हफ्ता, विरोध पर चाकू से किया हमला
मेरठ, जुलाई 10 -- Meerut News: शराब के नशे में धुत दो युवकों ने दुकानदार पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि युवकों ने पहले दुकान से सामान लिया और फिर बिना भुगतान किए हफ्ता मांगने लगे। दुकानदार ने मना करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना मेडिकल थाना क्षेत्र में पीवीएस के पास की है। शेरगढ़ी निवासी दिनेश की इलाके में दुकान है। बताया कि गुरुवार को दो युवक नशे में दुकान पर पहुंचे। पहले उन्होंने सामान लिया, लेकिन भुगतान नहीं किया। इसके बाद शराब के पैसे देने के साथ ही हफ्ता देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि एक युवक ने चाकू निकाल लिया और दिनेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर मचाने पर दोनों आरोपी फरार हो गए। हमले में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.