मेरठ, नवम्बर 8 -- Meerut News: रेलवे रोड जैन बोर्डिंग हाउस में आचार्य सौरभ सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित तीन दिवसीय श्री मंशापूर्ण महावीर विधान में शनिवार को भक्ति का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान महावीर स्वामी की पूजन, वंदन, भक्ति और अर्चना की। मांडले पर भगवान महावीर स्वामी के श्रीचरणों में अर्घ्य समर्पित किए। शांतिधारा का सौभाग्य सुरेश जैन रितुराज को प्राप्त हुआ। भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन बीडी जैन ने किया। आचार्य सौरभ सागर महाराज ने कहा दीवाली केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि आत्मा को प्रकाशित करने का पर्व है। संसार के सभी प्राणी दीवाली पर घरों में दीपक जलाते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और खुशियां मनाते हैं, लेकिन जैन धर्म की दीवाली इससे भी बड़ा संदेश देती है। यह भी पढ़ें- Simdega News: आत्मशुद्धि...