मेरठ, अगस्त 8 -- Meerut News: किठौर/गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित डीएलएफ फेज-2 के वसंत वैली स्कूल परिसर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल परिसर में निर्माण कार्य के दौरान पुरानी दीवार गिरने से मेरठ के किठौर स्थित शाहजहांपुर के रहने वाले दो मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई। दोनों मजदूर अपने चार अन्य साथियों के साथ स्कूल परिसर में पुराने पेड़ उखाड़कर नए पौधे लगाने के काम से गुरुग्राम आए थे। घटना की सूचना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। और शाहजहांपुर मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन गुरुग्राम रवाना हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीएलएफ फेज-2 स्थित वसंत वैली स्कूल में नए भवन का निर्माण और विस्तार कार्य चल रहा था। इसी योजना के तहत पुरानी 9 इंच मोटी और करीब 8 फीट ऊंची दीवार को तोड़कर नए सिरे से बनाया जाना...