मेरठ, अक्टूबर 26 -- Meerut News: सरधना नगर के मोहल्ला खाकरोबान स्थित वाल्मीकि मंदिर में सोमवार को भगवान वाल्मीकि का प्रकट दिवस धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कर विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने रामायण का पाठ कर भगवान वाल्मीकि के आदर्शों को याद किया। शाम को मंदिर परिसर में सैकड़ों दीपक जलाए गए, जिससे मंदिर रोशनी से जगमगा उठा। सुबह से ही दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरिया ने कहा कि भगवान वाल्मीकि भारतीय संस्कृति का गौरव और हिंदुत्व के सम्मान के प्रतीक हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: वाल्मीकी समाज के मेधावियों को किया सम्मानित भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में उनका योगदान ...