Meerut News: दीपावली पर रोशनी से जगमगाया सरधना, घरों में हुई मां लक्ष्मी की पूजा
मेरठ, नवम्बर 9 -- Meerut News: सरधना नगर व देहात क्षेत्र में रविवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। घरों से लेकर बाजारों और प्रतिष्ठानों तक को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और दीपों से सजाया गया। शाम होते ही पूरा कस्बा रोशनी से जगमगा उठा। देर रात तक लोगों ने आतिशबाजी का आनंद लिया। दीपावली पर लोगों ने शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। पूजा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर दीपावली की बधाई दी। यह भी पढ़ें- Pakur News: रोशनी के पर्व दीपावली पर आस्था और उमंग का अनूठा संगम रिश्तेदारों और परिचितों के घर पहुंचकर उपहार भी भेंट किए। उधर, शाम ढलते ही बच्चों और युवाओं में आत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.