Meerut News: दीपक से पर्दे में लगी आग, फ्रिज-वॉशिंग मशीन समेत सामान राख
मेरठ, अक्टूबर 11 -- Meerut News: मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर सेक्टर-2 स्थित मकान में दीपक से पर्दे में आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आकर फ्रिज और वॉशिंग मशीन समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि मोहल्ले के लोगों ने साहस दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। इससे आग मकान के अन्य हिस्सों तक फैलने से बच गई। पुलिस के अनुसार सेक्टर-2 के मकान नंबर 1246 में राजन आहूजा रहता है। वह दोस्तों के साथ नैनीताल गया हुआ है। वह एसी और फ्रिज का काम करता है। बताया गया कि पत्नी सृजल घर में दीपक जलाकर सामान लेने बाजार गई थी। इसी दौरान दीपक की लौ से पर्दे ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने पर्दे को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास रखा सामान भी जलने लगा। घर से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने अपने स्तर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.