Meerut News: दिव्यांग बच्चों की जरूरतों को समझकर शिक्षण देने पर दिया जोर
मेरठ, अक्टूबर 14 -- Meerut News: समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र रोहटा में सहायक अध्यापकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय समावेशी प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हो गया। आठ से 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित प्रशिक्षण में शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों की पहचान, उनकी आवश्यकताओं और उन्हें उपलब्ध कराई जाने वाली शैक्षिक सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिला समन्वयक राजेश कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षक कमलेश कुमार, अंजू सैनी, प्रमोद कुमार और दीपक कुमार ने शिक्षकों को दिव्यांगता के संभावित कारणों, पहचान, निदान एवं आकलन के बारे में बताया। साथ ही 21 प्रकार की दिव्यांगताओं और दिव्यांग बच्चों को विद्यालय में उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक शैक्षिक सुविधाओं की जानकारी दी गई। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्रीरंजन गु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.