Meerut News: दिल्ली रोड पर चोरी करता युवक दबोचा, दो फरार
मेरठ, अक्टूबर 5 -- Meerut News: मेरठ, संवाददाता। दिल्ली रोड पर एक फर्नीचर के शोरूम में चोरी करने वाले तीन युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने तीनों युवकों की धुनाई कर दी। दो युवक फरार हो गए। एक युवक को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। थाना ब्रह्मपुरी में तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।थापरनगर निवासी अश्वनी गोयल ने बताया कि दिल्ली रोड पर उनका फर्नीचर का शोरूम है। रविवार शाम वह शोरूम पर बैठा था। तीन युवक शोरूम की छत से सामान लेकर नीचे आए। रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। अश्वनी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने तीनों को दबोच लिया। युवकों के पास छत पर रखे एसी के कापर पाइप व लोहे के पाइप व अन्य सामान था। लोगों ने तीनों की धुनाई शुरू कर दी। दो युवक धक्का देकर फरार हो गए। एक युवक को लोगों ने दबोच लिया। पकड़े गए अजहर पुत्र हसमत न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.