मेरठ, नवम्बर 2 -- Meerut News: मेरठ। दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने जाने को लेकर रविवार को मेरठ में कांग्रेस और सपा नेताओं को पुलिस की रोकटोक का सामना करना पड़ा। शहर से लेकर काशी टोल तक पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। कई नेताओं को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया, जबकि कई स्थानों पर पुलिस और नेताओं के बीच नोकझोंक हुई। इसके बावजूद अधिकांश नेता पुलिस का घेरा तोड़कर दिल्ली पहुंचने में कामयाब रहे। वहीं, पुलिस ने सपा नेता जीतू नागपाल, दीपक सिरोही, जीशान अहमद, शैंकी वर्मा समेत कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रैली में शामिल हुए विधायक अतुल प्रधान सपा के महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, बाबर कस्सार, फैय्याज, जफर चौधरी को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। बाद...