मेरठ, नवम्बर 2 -- Meerut News: मेरठ। मेरठ रेंज पुलिस ने दिल्ली के अपराधी कारतूस, हरियाणा के गौरव और बुलंदशहर के रामकुमार पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि बुलंदशहर नगर कोतवाली में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित रामकुमार पुत्र छज्जन सिंह निवासी गिरधारी नगर, बुलंदशहर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं, ककोड़ थाने में दर्ज हत्या, बलवा और जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित दिल्ली के द्वारका निवासी रोहित उर्फ कारतूस और हरियाणा के फरुखनगर निवासी गौरव राठी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। रोहित उर्फ कारतूस और गौरव राठी के खिलाफ बुलंदशहर के अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, पटौदी और सोहना के विभिन्न थानों में भी प्राथमिकी दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: ट्रिपल मर्डर के फरार आरोपी र...