Meerut News: दिनभर हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बाजारों में पसरा सन्नाटा
मेरठ, अगस्त 7 -- Meerut News: शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश से नगर की रफ्तार थम सी गई। लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के बाद नगर की कई सड़कों पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसील रोड की स्थिति बारिश के बाद सबसे खराब नजर आई। सड़क कई स्थानों पर पहले से टूटी हुई है और बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से राहगीरों को सड़क की गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बारिश में जलभराव, परेशानी कीचड़ के कारण फिसलने का खतरा भी बना हुआ है। खास बात यह है कि इन दिनों कांवड़ यात्रा चल रही है और बड़ी संख्या में शिवभक्त नगर से होकर गुजर रहे हैं। तहसील रोड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.