Meerut News: दिनभर बारिश की झड़ी, बौछारों ने कसी पारे की लगाम
मेरठ, अगस्त 7 -- Meerut News: मेरठ। मेरठ में बुधवार देर शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला गुरुवार को दिनभर जारी रहा। बुधवार रात वेस्ट यूपी में सर्वाधिक 56.9 मिमी बारिश मेरठ में रिकॉर्ड हुई। गुरुवार को दिनभर बादल और बारिश का दौर चलता रहा। कभी हल्की तो कभी तेज बौछारों से दिन का तापमान फिसलकर सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। वेस्ट यूपी में आज भी मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। हालांकि 48 घंटे में बारिश केवल सीमित दायरे में ही सिमट सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार शाम 5.30 बजे तक 23 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिनभर हुई बारिश से दिन का तापमान 27.1 और रात का 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार के सापेक्ष दिन में 5.9 एवं रात में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इससे दिन-रात के तापमान सामान्य से क्रमश: 6.1 एवं 1.9 डिग्री सेल्सिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.