मेरठ, अक्टूबर 22 -- Meerut News: मेरठ। वीकेंड और दशहरे की छुट्टी के बाद बुधवार को जाम ने शहर की रफ्तार थाम दी। मेरठ शहर दिनभर जाम की जकड़ में रहा। कचहरी और आसपास के प्रमुख मार्गों पर करीब चार घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। हालात ऐसे बने कि मरीजों को लेकर जा रहीं कई एंबुलेंस भी फंस गईं। मिनटों का सफर तय करने में लोगों को घंटों जूझना पड़ा। जाम में एसपी क्राइम की गाड़ी भी फंसी रही, लेकिन प्रमुख चौराहों पर यातायात संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की पर्याप्त मौजूदगी नजर नहीं आई। जानकारी के अनुसार मेघदूत पुलिया से कचहरी चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेघदूत पुलिया से कचहरी चौराहे तक भीषण जाम, एंबुलेंस और एसपी क्राइम की गाड़ी तक फंसी पुलिस लाइन रोड, नेहरू रोड, वेस्टर्न कचहरी रोड, मेघदूत चौराहा, अंबेडकर चौराहा और स...