Meerut News: दादूपुर में सात दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ शुरू
मेरठ, अक्टूबर 1 -- Meerut News: फलावदा क्षेत्र के ग्राम दादूपुर स्थित श्री शिव मंदिर में गुरुवार से सात दिवसीय 12वें चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ होगा। गुरुकुल लाक्षागृह बरनावा (बागपत) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस धार्मिक एवं वैदिक आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों के अनुसार पूज्यपाद गुरुदेव ब्रह्म. कृष्णदत्त जी महाराज (पूर्व शृंगी ऋषि) की प्रेरणा से यह महायज्ञ विश्वकल्याण की भावना के साथ कराया जा रहा है। महायज्ञ सात अक्टूबर तक चलेगा। पूर्णाहुति 7 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे होगी। सरधना विधायक अतुल प्रधान, नितिन पोसवाल, संदीप प्रधान, सुमंत पोसवाल, देवेंद्र शास्त्री, ओमपाल शास्त्री, वेदपाल शास्त्री आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.