मेरठ, जुलाई 21 -- Meerut News: थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव मैनापूठी निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीड़न करने और मासूम बेटे के साथ घर से निकालने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मैनापूठी निवासी हर्षिता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी नवंबर 2024 में परतापुर थाना क्षेत्र के गांव छजगलपुर उर्फ छजपुर निवासी सौरभ के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में दान-दहेज दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया गया। पीड़िता का कहना है कि मायके में रहने के दौरान उसने बेटे को जन्म दिया। बाद में सामाजिक स्तर पर समझौते के बाद स...