मेरठ, अक्टूबर 23 -- Meerut News: सरधना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में एक लाख रुपये नकद और बुलेट बाइक की मांग को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम औरंगनगर राड़धना निवासी रुकसार पुत्री स्वर्गीय बाबू की शादी 26 दिसंबर 2021 को मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की लक्कीपुरा गली नंबर 18 निवासी अनस पुत्र रहीश के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। यह भी पढ़ें- Moradabad News: दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर दिया तीन तलाक रुकसार के अनुसार, शादी में मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। आरोप है कि शादी ...