Meerut News: दवाई लेकर लौट रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर घायल
मेरठ, अक्टूबर 3 -- Meerut News: एत्मादपुर गांव में शनिवार को चिकित्सक से दवाई लेकर घर लौट रहे एक युवक पर प्रधान पुत्र ने रास्ते में धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया। मामले में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। गांव निवासी मंजीत पुत्र सतबीर के अनुसार, वह गांव के ही चिकित्सक से दवाई लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में प्रधान के पुत्र ने उसे रोक लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व मंजीत के चाचा और प्रधान के पुत्र के बीच मारपीट हुई थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते दोबारा हमला किया गया। थाना प्रभारी केदार सिंह ने बताया कि घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.