Meerut News: दवाइयों का लेबल हटाकर आमजन के स्वास्थ्य से हो रहा था खिलवाड़
मेरठ, सितम्बर 2 -- Meerut News: सिवालखास में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का एक्सपायरी दवाइयों का जखीरा मिलने पर जानी थाना पुलिस में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है इस कास्मेटिक सामान व दवाइयो का लेबल हटाकर मेरठ समेत अन्य जनपदों में सप्लाई की जाती थी। सप्लाई आसानी से हो इसके लिए कस्बे के बाहरी छोर स्थित सिवालखास नंगला रजवाहे की पटरी पर गोदाम में दवाइयों का जखीरा रखा गया था। आरोपी मोटा मुनाफा कमाने के लालच में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ड्रग्स विभाग की टीम जब कस्बे में पहुंची तो एक बार तो टीम इस गोदाम तक ही नहीं पहुंच सकी। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने मोबाइल पर करंट लोकेशन भेजकर विभागीय टीम की मदद की। चारदीवारी हुए इस गोदाम में बाहर प्लास्टिक पन्नी आदि कबाड़ पड़ा था। लेकिन गोदाम के अंदर कमरे में दवाइयों का जखीरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.