मेरठ, अक्टूबर 13 -- Meerut News: दयावती मोदी अकादमी में सोमवार को मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का समापन हुआ। सात अक्टूबर से शुरू हुए सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, क्रोध नियंत्रण, सकारात्मक सोच और किशोरावस्था में होने वाले भावनात्मक बदलावों के प्रति जागरूक किया गया। मनोविज्ञान के विद्यार्थियों ने विभिन्न जागरूकता सत्र आयोजित किए। समापन दिवस पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया शर्मा ने छात्राओं को मासिक धर्म एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. सूरज शर्मा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने और जरूरत पड़ने पर सहायता लेने में संकोच न करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अध्यापिका शशि ढाका और परामर्शदाता गरिमा सिंह का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दु...