मेरठ, सितम्बर 17 -- Meerut News: दबथुवा गांव में बुधवार रात फटे नोट बदलवाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई थी। दबथुवा निवासी जितेंद्र पुत्र राजपाल ने तहरीर देते हुए बताया कि करीब आठ दिन पहले उसने गांव के ही सुनील के माध्यम से खिर्वा निवासी एक व्यक्ति को 52 हजार रुपये में भैंस बेची थी। आरोप है कि पशु ले जाने के बाद उसे पता चला कि मिले रुपयों में आठ हजार रुपये के नोट फटे हुए है...