Meerut News: दंपति के विवाद में चार माह के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मेरठ, अक्टूबर 12 -- Meerut News: कस्बा सिवालखास में पति पत्नी के बीच चले आ रहे विवाद में सोमवार को चार माह के मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे की मां ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बा सिवालखास निवासी निजाम कुरैशी की पुत्री सीमा की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बागपत जिला निवासी आशु कुरैशी के साथ हुई है। दोनों से चार माह का बेटा श्यान था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दंपति के बीच संबंध ठीक नहीं थे, जिसके कारण मनमुटाव रहता था। फिलहाल एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए आशु सिवालखास आया हुआ था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे चार माह का मासूम श्यान संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में मृत पाया गया। बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.