Meerut News: थापरनगर में फर्जी बिजली टीम का खुलासा, विजीलेंस ने चोरी भी पकड़ी
मेरठ, अक्टूबर 22 -- Meerut News: मेरठ। बिजली-विजीलेंस टीम बताकर शहर में छापेमारी-चेकिंग का काम करने वाली फर्जी टीम का पर्दाफाश हुआ है। टीम के सदस्य मीटर चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं के यहां जांच और बिजली चोरी बताकर अवैध वसूली का काम करते थे। सूचना पर पुलिस और बिजली अफसर वहां पहुंचते, इससे पहले ही फर्जी टीम भाग खड़ी हुई। दूसरी ओर, जिस उपभोक्ता के यहां फर्जी टीम पहुंची थी, वहीं असली टीम विजीलेंस ने छापा मार दिया और बिजली चोरी पकड़ ली। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम रजनीकांत को मिली सूचना के बाद इसका खुलासा हुआ है। मामला थापरनगर गली नंबर सात से जुड़ा है। फर्जी ग्रुप बनाकर बिजली चोरी की रेड करने वाले ग्रुप की सूचना मुख्य अभियंता मेरठ क्षेत्र मेरठ प्रथम को मिली। उनके निर्देश पर ही फर्जी टीम के खुलासे के लिए नेटवर्क बिछाया गया। सहायक अभियंता 11केव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.