Meerut News: थाने पहुंचा बिनौली रोड स्थित कब्रिस्तान का मामला, कार्रवाई की मांग
मेरठ, अगस्त 21 -- Meerut News: बिनौली रोड स्थित जैन मिलन अस्पताल के बराबर में सामूहिक कब्रिस्तान के गेट पर ताला लगाने और दफीना के नाम पर एक हजार रुपये प्रति जनाजा वसूलने का लोगों ने आरोप लगाया है। शुक्रवार को मोहल्ला मंडी चमारान के काफी लोग इस मामले को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मंडी चमारान के लोगों ने बताया कि कुछ लोगों ने कब्रिस्तान पर निजी अधिकार जताते हुए गेट पर ताला लगा रखा है। साथ ही कब्र खोदने और दफीना के नाम पर प्रति जनाजा एक हजार रुपये की धनराशि देने का दबाव बनाया जाता है। आरोप है कि रुपये न मिलने पर दफीना में बाधा उत्पन्न की जाती है। पूर्व में इस मामले की शिकायत तत्कालीन एसडीएम से भी की गई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ था। लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.