Meerut News: थाने के चौकीदार पर दिव्यांग की पत्नी को भगाने का आरोप, मारपीट में छह नामजद
मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: किठौर क्षेत्र के एक गांव में थाने के ही चौकीदार पर एक दिव्यांग व्यक्ति की पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना को लेकर रविवार को दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प और मारपीट हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शादी के कुछ समय बाद ही बने अवैध संबंध
पीड़ित की शादी पीड़ित के अनुसार, उसकी शादी पिछले साल सितंबर में बिहार के पूर्णिया निवासी व्यक्ति की बेटी से हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद पड़ोस में रहने वाले सोनू पुत्र ओमबीर के साथ महिला के संबंध बन गए। आरोपी सोनू पुलिस थाने में चौकीदार है। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपनी पत्नी को समझाया और डांटा, तो सोनू ने उसे जान से मारने तथा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देनी शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.