Meerut News: थाना परिसर में बंदरों का आतंक, क्वार्टरों में मचा रहे उत्पात
मेरठ, जुलाई 10 -- Meerut News: कंकरखेड़ा थाना परिसर में बंदरों के झुंड ने आतंक मचा रखा है। बंदर थाने के अंदर बने पुलिसकर्मियों के क्वार्टरों में घुसकर उत्पात मचा रहे हैं। पुलिसकर्मियों का कहना है कि बंदर रसोई में घुसकर सामान बिखेर देते हैं और कपड़े उठाकर ले जाते हैं। इनके डर से क्वार्टर में रहने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चे छत पर नहीं जा पाते और न ही बाहर खेल पाते हैं। बंदरों से डरकर कुछ फरियादी लौट जाते हैं। पुलिसकर्मियों के वाहनों पर भी बंदर बैठकर नुकसान पहुंचाते हैं। गुरुवार को एक महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी से लौटी। परिसर में बंदरों का झुंड देखकर वह डर गई और खड़ी रही। पुलिसकर्मी सुनील डंडा लेकर आए और बंदरों को भगाकर महिला को क्वार्टर तक पहुंचाया। क्वार्टर में रहने वाले लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन बंदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.