मेरठ, अक्टूबर 16 -- Meerut News: शुक्रवार देर शाम बहादरपुर गांव में थप्पड़ मारने का विरोध करने पर घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग करने का मामला सामने आया है। गोली चलने की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किए। देर शाम पीड़ित पक्ष ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की । पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में ले लिए था। जिनसे पूछताछ की जा रही थी। बहादरपुर निवासी मोनू पुत्र रणबीर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम उसने अपने दोस्त अंकुश पुत्र हरेंद्र को फोन कर घर बुलाया था। अंकुश के पहुंचने पर मोनू ने शर्ट पहनकर दो मिनट में आने की बात कही। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने अंकुश को अपने पास बुलाया और किसी बात को लेकर उसे थप्पड...