Meerut News: त्योहारों पर दी जाएगी भरपूर बिजली : एमडी
मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: पीवीवीएनएल एमडी रवीश गुप्ता ने बिजली अधिकारियों को आगामी त्योहारों पर भरपूर बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। रवीश गुप्ता शुक्रवार को आईटी सेवाओं की समीक्षा बैठक कर रहे थे। आईटी सेवाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को समय पर एसएमएस अलर्ट, बिलिंग अपडेट और शिकायत निवारण की जानकारी मिल रही है। बैठक में आईटी सेवाओं का पीपीटी प्रस्तुतिकरण आईटी सेल के अधिकारियों ने किया। सौरोजित घोष, वरिष्ठ सलाहकार (आईटी) और संजय जैन निदेशक (वाणिज्य) ने भी बैठक में प्रतिभाग किया। प्रबंध निदेशक ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 को अलर्ट रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Deogarh News: दुर्गा पूजा : निर्बाध, सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.