Meerut News: त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर चलाया चेकिंग अभियान
मेरठ, नवम्बर 7 -- Meerut News: त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शुक्रवार को रोहटा पुलिस चौकी प्रभारी गौरव तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई और वाहनों की भी जांच की गई। पुलिस टीम ने होटल, ढाबों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में पहुंचकर गश्त की तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रहे हैं, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बरौनी जंक्शन पर आरपीएफ व जीआरपी ने चलाया चेकिंग अभियान
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.