Meerut News: त्योहारी तैयारियों में खरीदारों की भीड़ से बाजारों में बढ़ी रौनक
मेरठ, नवम्बर 4 -- Meerut News: दीवाली और धनतेरस को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों और शोरूम को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। आबूलेन, बेगमपुल, पीएल शर्मा रोड, सदर बाजार, शहर सर्राफा, कंकरखेड़ा और गंगानगर समेत प्रमुख बाजारों में त्योहारी तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम रंगीन रोशनी से जगमगा रहे हैं। व्यापारियों ने विभिन्न उत्पादों पर 40 फीसदी तक छूट के ऑफर दिए हैं। लोग घरों की सजावट, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, वाहन, आभूषण और घरेलू सामान की खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं। कारोबारियों ने भी नए उत्पादों की रेंज उपलब्ध कराई है। ऑटोमोबाइल शोरूम में कार और दोपहिया वाहनों पर विशेष ऑफर हैं, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और एसी पर छूट व उपहार दिए जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.