Meerut News: तोड़फोड़-जानलेवा हमले में पांच बाइक सवारों पर मुकदमा दर्ज
मेरठ, जुलाई 7 -- Meerut News: नगर में सोमवार रात शराब के नशे में धुत पांच बाइक सवार युवकों ने तमंचे लहराते हुए जमकर आतंक मचाया। आरोपियों ने पहले मेरठ रोड स्थित इंद्रप्रस्थ मंडप के बाहर स्टंटबाजी की, फिर मोहल्ला कल्याण सिंह में कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने अलग-अलग तहरीरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना का विवरण मवाना सोमवार रात करीब नौ बजे मेरठ रोड स्थित इंद्रप्रस्थ मंडप के बाहर पांच बाइक सवार युवक शराब के नशे में तमंचे लहराते हुए स्टंटबाजी करते नजर आए। इसके बाद सभी आरोपी नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह पहुंचे, जहां उन्होंने हथियारों के बल पर जमकर उत्पात मचाया था। आरोप है कि युवकों ने दो कारों और एक स्कूटी में तोड़फोड़ कर इलाके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.